शिविर में 76 मरीजों के दांतों का चेकअप
अम्बाला| श्रीगुरु हरगोबिन्द साहिब सेवा सोसाइटी अम्बाला शहर द्वारा बुधवार को मनमोहन नगर स्थित गुरुद्वारा नत्था सिंह में निशुल्क दंत रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें एमएम मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सेमी खान डॉ. साक्षी ने 76 लोगों की दांतों की जांच की। खान ने बताया कि दांतो की सफाई रखने से पेट की अधिकतर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस दौरान प्रज्ञा सोहा, कोमल आर्य, कुलजीत अन्य मौजूद रहे।