100 मीटर दौड़ स्पर्धा में प्रेरणा प्रथम
शहरकेमुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रिले दौड़ कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं दो चरणों मेें आयोजित की गई। कक्षा 6 से 10 तक पहले सभी कक्षाओं में वर्ग के अनुसार बालक-बालिकाओं की प्रथक दौड़े कराई गई। इसमें विजेताओं को अगले चरण में कक्षानुसार दौड़ में हिस्सा लेना था। 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में फिजिकेल एजुकेशन के प्राध्यापक सुरेश कौल, अलका सैनी, अपिन्द्र कौर के निर्णय अनुसार निम्न विद्यार्थी विजेता रहे। कक्षा दस के छात्र वर्ग में अनुराग पहले, आकाश दूसरे, नमन वर्मा रोहित राणा तीसरे स्थान पर रहा। इसी कक्षा की छात्रा वर्ग में प्रेरणा पहले, रितिका दूसरे चारू प्रिया तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 9 के छात्र वर्ग में सौरभ पहले, आर्यन बक्शी दूसरे कमल राणा तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में आंचल पहले , भारती वालिया दूसरे हरजीत तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 8 के छात्र वर्ग में निकुंज पहले, निशांत दूसरे तेजस्वी तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में मोनिका पहने, सृष्टि दूसरे अंकिता तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 7 में छात्र वर्ग में सूरज पहले, तुषार दूसरे गौतम तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में ईशा पहले, तनिशा दूसरे एना तीसरी स्थान पर रही। कक्षा 6 में छात्र वर्ग में मानव पहले, संदीप दूसरे वैभव तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में अंबिका पहले, सोनिया दूसरे आकृति तीसरे स्थान पर रही। रिले रेस मे कक्षा 5 के छात्र वर्ग में दिशांत, कुश, यश शिवम पहले, सावर, पारस, पजन भुवन दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में हरलीन, श्रुति, ईश्मीत, रिद्वमा पहले, दिया, वंशिका, माधवी निधि दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला डा वाई डी ज्ञिज्ञासु मुख्यातिथि थे। उन्होंने इन दौड़ प्रतियोगिताओं को शारिरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होने कहा कि शिक्षा का उददेश्य छात्रो के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास है, जिसमें शारिरिक सौष्ठव अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।