पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मत्स्य पालन बहुउद्देशीय व्यवसाय है

मत्स्य पालन बहुउद्देशीय व्यवसाय है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| डीसीमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मत्स्य पालन एक बहुउद्देशीय व्यवसाय है, जिसे अपनाकर बेरोजगार युवा स्वरोजगार चला सकते हैं और किसान इसे कृषि के साथ जोडक़र अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 339.14 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य पालन किया जा रहा है।

मछली पालको को समय पर मछली का बीज उपलब्ध कराने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न जल स्त्रोतों में 172.35 लाख बीज का संचय किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी मास के अंत तक जिले में 1654 टन मछली का उत्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों को 27.2 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित तालाबों में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है और पंचायत द्वारा यह तालाब इस कार्य के लिए लीज पर दिए गए हैं। इससे जहां ग्राम पंचायत की आय में वृद्घि होती है, वहीं लोगों को मछली पालन से रोजगार भी मिलता है।