- Hindi News
- नारायणगढ़ में स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी, चोरी का बना रहता है खतरा
नारायणगढ़ में स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी, चोरी का बना रहता है खतरा
शहजादपुर| नारायणगढ़शहर के प्रत्येक वार्ड में या मेन बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट मेन रोड पर लगे डिवाडरों पर लगी लाइट जब से लगी हैं तभी से अधिकतर बंद ही नजर आती हैं। शहरवासियों का कहना है कि शहर को जगमग करने के लिए इन लाइट पर नगरपालिका द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अधिकतर लाइट्स बंद ही नजर आती हैं या तो नारायणगढ़ नगरपालिका ने इन लाइट्स की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं कि यह लगाने के कुछ दिन बाद ही बंद हो जाती है। अम्बाला चौक से काला आंब रोड नारायणगढ़ से साढौरा रोड पर अधिकतर लाइट्स बंद पड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर ऊपर घना कोहरा इन खराब पड़ी लाइट्स का पूरा फायदा असामाजिक तत्व इसका पूरा उठाते हैं। पूर्व की सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके शहर में चारों तरफ शहर को रोशन कर दिया था लेकिन लाइट्स बंद होने के कारण इसका खामियाजा हर एक शहरवासी कभी चोरी के रूप में, कभी पशुओं के चोरी के रूप में, अन्य किसी कारण से भुगत रहा है। शहर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बंद पड़ी लाइट्स को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।
नारायणगढ़ में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स।