पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में व्यवस्था बदली, नहीं बदल रहे हालात

एक साल में व्यवस्था बदली, नहीं बदल रहे हालात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देखतेहीदेखते एक साल बीत गया। समय बीता तो व्यवस्था भी बदली और सरकार भी। मगर शहर की डिफेंस काॅलोनी वालों के हालात अब तक नहीं बदले। आज भी काॅलोनी में वैसी ही समस्याएं हैं, जैसी एक साल पहले थी। व्यवस्था से अजीज चुके काॅलोनी के लोगों ने एक बार फिर से रिमांइडर लेटर भेजकर स्वास्थ्य मंत्री को समस्याओं के समाधान की मांग की है।

डिफेंस काॅलोनी निवासी वीरइंद्र नाथ, सेवानिवृत कर्नल पीडी जोशी जतिंद्र पाल ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजा हैं जिसमें उन्होंने बताया कि बीती 17 नवंबर को उन्हें पत्र भेज कर काॅलोनी में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की थी, मगर कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 22 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री की ओर से खुला दरबार लगाया गया था। जिसमें उन्हें पत्र देकर समस्या भी बताई गई, मगर तब भी कुछ नहीं हुआ।

एकसाल से कर रहे हैं प्रयास: काॅलोनीके लोगों ने बताया कि दो फरवरी को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें भी काॅलोनी के लोगों ने अपनी समस्याएं लिखी थी। कालोनीवासियों ने बताया कि जनवरी 2014 से लगातार संबंधित अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं, मगर कोई फायदा नहीं हो रहा है। हर बार अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए आज तक नहीं किया गया। काॅलोनीवासियों की मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करवाए।

बड़ी समस्या पानी निकासी की व्यवस्था होना

काॅलोनीनिवासी वीरइंद्र, केहर सिंह, गुरदेव सिंह बलविंद्र सिंह ने बताया कि कालोनी में सबसे बडी समस्या गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था होना है। जिससे घरों का गंदा पानी खाली प्लाट गलियों में खड़ा रहता है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। साथ ही गंदे पानी में कीड़े पैदा हो रहे हैं और बीमारियां भी फैल रही हैं। इसके अलावा कालोनी की अधिकतर गलियां कच्ची हैं। वहीं गलियों में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। जिससे लोगों काे आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार अंधेरे के कारण लोग गंदे पानी में ही गिर जाते हैं।