- Hindi News
- वीटा कॉलोनी में मोबाइल की दुकान से हजारों के मोबाइल चोरी
वीटा कॉलोनी में मोबाइल की दुकान से हजारों के मोबाइल चोरी
अम्बाला सिटी| मंगलवाररात चोर मोबाइल दुकान से हजारों के मोबाइल चोरी कर ले गए। संदीप कुमार निवासी वीटा काॅलोनी ने शिकायत में बताया कि उसकी घर से कुछ ही दूरी पर मोबाइल की दुकान है। वह रात भी दुकान सही ढंग से बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है, शटर नीचे था। शटर उठाकर देखा तो सामान बिखरा था और दुकान से 7 हजार के मोबाइल गायब थे।