पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को दी सौंदर्य एवं केश विन्यास की जानकारी

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को दी सौंदर्य एवं केश विन्यास की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| बराड़ाखंड के गांव अधोया में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल के निर्देशन में आज स्कूली बच्चों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए अम्बाला गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हरियाणा ब्यूटी पाॅर्लर संस्थान में सौंदर्य कला, केश विन्यास सहित शारीरिक सुंदरता बढ़ाने तथा बनाए रखने हेतु टिप्स दिए गए। मैडम मधु के अनुसार क्षेत्रीय भ्रमण से बच्चों में नई जानकारी के साथ-साथ उत्साह का संचार होता है जो बच्चों के तन-मन में नई स्फूर्ति भरने का काम करता है। बच्चों ने रेलवे स्टेशन, बैंकिंग तथा अन्य प्रकार की गतिविधियों को निकट से देखा समझा।