पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगाधरी रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में मेहताबगढ़ के रविंद्र की मौत

जगाधरी रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में मेहताबगढ़ के रविंद्र की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी-अम्बालारोडपर मोंगा अस्पताल के पास एक ट्रक चालक ने मेहताबगढ़ के रविंद्र सिंह (45)की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से नीचे गिरे रविंद्र सिंह ट्रक के नीचे कुचले गए जिससे उनकी मौत हो गई है। दोपहर बाद कैंट सिविल अपताल में रविंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पेशे से किसान रविंद्र सिंह अपनी बाइक पर मेहताबगढ़ से कैंट की ओर किसी काम से रहे थे। माेंगा अस्पताल के पास उनकी बाइक को एक ट्रक चालक ने टककर मार दी। लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हादसे के बाद लोगों ने ही रविंद्र सिंह को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां से डाॅक्टरों ने रविंद्र सिंह को कैंट सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में रविंद्र सिंह को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही रविंद्र सिंह के परिजनों को हादसे के बारे में पता चला तो वह भी कैंट सिविल अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने एकबार फिर उन्हें निजी डाॅक्टर से चेक कराने की बात कही और उन्हें अस्पताल ले गए। परंतु वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। हारकर एकबार फिर रविंद्र सिंह के शव को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। महेश नगर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क हादसे के बाद बाइक सवार को अस्पताल ले जाते हुए।

हंडेसरा के पास कार के साथ हुई स्कूटर की टक्कर में तोपखाना के 24 साल के हिमांशु की मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। हंडेसरा थाने के जांच अधिकारी हवलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात हिमांशू अपने फौजी दोस्त राजकुमार के साथ स्कूटर के पीछे बैठकर हंडेसरा की ओर जा रहा था। उनके स्कूटर को कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद कार चालक ने सामने से रहे बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भाग गया। हादसे में घायल हुए हिमांशू को अम्बाला सिटी के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस को टक्कर मारने वाली कार का नंबर फौजी द्वारा बता दिया गया है जिसे ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। सेना ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरा तोपखाना क्षेत्र दुख में डूबा हुआ है।