- Hindi News
- घर की दीवार के साथ अटैच हैं बिजली हाइटेंशन तारें
घर की दीवार के साथ अटैच हैं बिजली हाइटेंशन तारें
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
बिजलीनिगमअधिकारियों की लापरवाही के चलते लक्ष्मी नगर के रहने वाले निरंजन सिंह को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरंजन सिंह का कहना है कि श्मशानघाट के नजदीक उसका खाली प्लाॅट पड़ा था। अब उस प्लाॅट में घर का निर्माण कार्य चल रहा है।
वहीं घर के सामने गुजर रही हाइटेंशन तारों से उनका काफी दिक्कत रही है, क्योंकि तारें घर की दीवार से अटैच हो गई हैं। अपनी इस समस्या से कई बार उसने बिजली निगम के एसडीओ जेई को अवगत कराया, लेकिन उक्त अधिकारियों ने एक बार भी उसके घर आकर नहीं देखा। बाद में जनवरी माह में उसे इसकी लिखित रूप में उक्त दोनों अधिकारियों को इसकी शिकायत दी। करीब एक माह बीत जाने के बाद भी समस्या को समाधान नहीं हुआ। जब वे अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया जाता है कि एक-दो दिन में ठीक कर देंगे, लेकिन अभी तक तो कोई अधिकारी तारों को ठीक करने आया और ही कोई कर्मचारी। निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक ओर जहां उन्हें बिजली की तारों से करंट का डर लगा रहता है, वहीं दूसरी ओर पिछले एक माह से उनके घर का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वे मामले की जांच कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाएं।
^यह मामला हमारे संज्ञान में है। कल ही मौके पर जाकर घर के साथ लगती हाई टेंशन तारों को दूर कर दिया जाएगा। आगे से शिकायतकर्ता को कोई परेशानी नहीं होगी। रघुबीरसिंह, जेई, अम्बाला सिटी
सिटी के लक्ष्मी नगर में निर्माणधीन भवन की दीवार के साथ अटैच हाईटेंशन तारें।