पर्स छीनकर भाग रहे दो लड़कों को दबोचा
एसडीस्कूलके पीछे वाली सुभाष पार्क रोड से एक्टिवा पर जा रही एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे यवुकों को एक बहादुर कार चालक ने धर दबोचा। एक युवक तो उस वक्त भागने में सफल हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक महिला एक्टिवा पर पर्स टांगकर जा रही थी। इतने में पीछे से बाइक पर रहे दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया अौर रफूचक्कर हो गए। बाइक सवारों को पर्स छीनकर भागते देखकर एक कार सवार युवक प्रशांत ने उनके पीछे कार दौड़ा ली और सुभाष पार्क के पास जाकर लोगों की मदद से उन्हें दबोच लिया। एक युवक मौका पाकर भाग गया। पुलिस को बुलाकर दूसरे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी को पकड़कर हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी ले जाया गया और उससे कड़ी पूछताछ की गई। कुछ ही देर में पुलिस ने भागे हुए यवुक को भी दबोच लिया। महिला का पर्स उसे वापस कर दिया गया है।
कैंट सुभाष पार्क के पास लोगों द्वारा पकड़े गए झपटमार से पूछताछ करते पुलिसकर्मी