पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने शराब पीने से मना किया तो निगल ली फिनाइल

पिता ने शराब पीने से मना किया तो निगल ली फिनाइल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिताकीजायज सलाह एक बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में फिनाइल पीकर मौत को गले लगाने का प्रयास किया। जिस पिता की बात का युवक को बुरा लगा, वही बुजुर्ग पिता उसे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया। कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

करनपुरी के रहने वाले पाटेराम ने बताया कि उनका बेटा कंप्यूटर सेल्समैन का काम करता है। मंगलवार शाम को वह कहीं से शराब पीकर घर गया। उसे शराब पीने के बारे में कहा गया तो वह बुरा मान गया। उसने घर पर सफाई के लिए रखी फिनाइल की बोतल को मुंह लगाकर फिनाइल गटक ली। इसके बाद उसे परिवार के बाकी सदस्यों की मदद से कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने इलाज करके उसकी जान बचा ली। महेश नगर पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।