- Hindi News
- रोडवेज कर्मियों ने आरटीओ के खिलाफ की नारेबाजी
रोडवेज कर्मियों ने आरटीओ के खिलाफ की नारेबाजी
रोडवेजकर्मियोंसेमिलने का वक्त देकर जब आरटीओ नहीं आए तो उनके सब्र का बांध टूट गया। आरटीए दफ्तर से जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने आरटीओ के खिलाफ बस अड्डे में नारेबाजी कर दी।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि निजी बस आप्रेटरों की बढ़ोतरी की मियाद 31 जनवरी को खत्म हो चुकी है। उसके बावजूद भी यह बसें निरंतर दौड़ रही हैं आरटीओ उन्हें रोक नहीं रहे। राकेश बत्तरा ने कहा कि अम्बाला आरटीओ के पास कैथल का भी चार्ज है। कैथल में निजी बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रमन सैनी ने कहा कि इसी मुद्दे पर बात करने के लिए आरटीओ के स्टेनो ने खुद फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। उनके दफ्तर में आए तो असिस्टेंट सोहनलाल ने सीधे मुंह बात नहीं की और दफ्तर से बाहर जाने को कहा। इसके यूनियन पदाधिकारियों का सब्र जवाब दे गया और वह नारेबाजी करने को मजबूर हो गए।
बस अड्डे में आरटीओ दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते रोडवेजकर्मी।