पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक घंटे ऑनलाइन रजिस्ट्री का सर्वर डाउन, नहीं हो पाई रजिस्ट्रियां

एक घंटे ऑनलाइन रजिस्ट्री का सर्वर डाउन, नहीं हो पाई रजिस्ट्रियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | बुधवारको ऑनलाइन रजिस्ट्री के दौरान एक घंटे तक सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल 6 फरवरी को सरकार द्वारा सभी तहसील कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की दी थी। बुधवार को रजिस्ट्री कराने आए रामकिशन, दीपक, बलबीर सिंह राजकुमार ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से लाइन में इस वजह से खड़ हुए थे कि जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कराकर घर चले जाएंगे, लेकिन सर्वर डाउन होने से उन्हें फिर से घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ गया। इससे दो दिन पूर्व भी ऐसे ही सर्वर डाउन हो गया था, जिस पर कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना था कि सर्वर तो चंडीगढ़ सही डाउन होता है और पीछे से ही चालू होता है। जब इस बार में तहसीलदार फोन पर बात की गई ताे उन्होंने कहा कि अभी सीएम साहब आए हैं, बाद में बात करता हूं।