- Hindi News
- बलदेव नगर थाने के पास पिकअप बाइक की टक्कर में दो घायल
बलदेव नगर थाने के पास पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल
अम्बाला सिटी | मंगलवारदेर रात हुए सड़क हादसे में दाे युवक घायल हो गए। सुलतानपुर निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। उसकी कैंट के महेशनगर में दुकान है। मंगलवार को वह तथा उसका दोस्त सचिन रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। जब वे बलदेव नगर थाने के नजदीक पहुंचे तो सामने से रहे एक पिक-अप गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर काफी चोट लगी, जबकि सचिन को हलकी चोट आई। घटना के अंजाम देकर पिक-अप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने 201 पर फोन कर एम्बुलेंस बुला उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर वे उपचाराधीन है।