- Hindi News
- किसी भी खेल प्रतियोगिता में खेल भावना को होना अत्यंत आवश्यक : आरसी जिंदल
किसी भी खेल प्रतियोगिता में खेल भावना को होना अत्यंत आवश्यक : आरसी जिंदल
अम्बाला सिटी|राजकीय बहुतकनीकीसंस्थान अम्बाला सिटी के स्वामी विवेकानन्द छात्रावास के प्रांगण में दो दिवसीय इंटर पोलिटेक्निक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों से आई कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रधानाचार्य आरसी जिंदल ने भाग ले रही सभी टीमों के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता में खेल भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय बहुतकनीकी हिसार राजकीय बहुतकनीकी नारनौल की टीमों में खेला गया। प्रतियोगिता में कुल दस मैच होने हैं जिनमें से तीन कल खेले जाएंगे। इस अवसर पर राजीव सपरा, रजनीश गुप्ता, राजीव नारवाल, विनोद मिश्रा, पीके मल्होत्रा सहित संस्थान के अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।