पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कशाप में बताया जिंदगी में रंगों का क्या है महत्व

वर्कशाप में बताया जिंदगी में रंगों का क्या है महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी|सोहन लालडीएवी महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग में पिडी लाइट के सहयोग से तीन दिवसीय वर्कशाप का समापन किया गया जिसमें पजंाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ से आए सभी कार्यरत अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में जीएस चोपड़ा, सदस्य, डीएवी काॅलेज मैनेजिंग कमेटी, आर्य समाज एवं प्रसिद्ध उद्योगपती माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पिडी लाइट कंपनी की तरफ से नीरज कुमार और कोमल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डाॅ. सतनाम कौर ने बताया कि जिंदगी में रंगों का क्या महत्व है। उन्होंने ने कहा कि जिंदगी में जो भी कार्य करो वो पूरी लगन और आत्मविश्वास से करो। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

वर्कशाप के समापन पर अतिथियों को किया पुरस्कृत।