पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणित विषय को रुचिकर बनाने की जानकारी दी

गणित विषय को रुचिकर बनाने की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| शहरके मुरलीधर डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा छठी से दसवीं तक की कक्षाओं के लिए गणित की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें गणित विषय को रूचिकर बनाने और विभिन्न कक्षाओं की गणित के प्रश्नों को हल करनेे को विभिन्न तरीकों को समझाया गया। कार्यशाला में मुख्यातिथि क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यज्ञदत्त रहे। प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि यह कार्यशाला डीएवी रीजनल सेंटर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत आयोजित की गई। डीएवी मैनेजिंग कमेटी अपने अध्यापकों को शिक्षा के नए आयामों में दक्ष करने के लिए और शिक्षा में आए हर परिवर्तन आधुनिक तकनीक से लेख करने के लिए समय-समय पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती है।

टीचर्स को गणित की जानकारी देतीं स्कूल प्रिंसिपल।