पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी में दो दिवसीय एेतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी आज से

सिटी में दो दिवसीय एेतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|अभिलेखागार विभागअम्बाला मंडल द्वारा 18 19 सितम्बर को एसए जैन काॅलेज अम्बाला सिटी में स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा के योगदान से संबंधित दुर्लभ और एतिहासिक दस्तावेजों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 सितंबर को प्रात: 10 बजे होगा और प्रदर्शनी काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों के अवलोकन के लिए भी ओपन रहेगी।

अभिलेखागार विभाग के क्षेत्रीय सहायक निदेशक बलदेव सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 1857 में अम्बाला छावनी आगजनी की घटनाओं की रिपोर्ट, 10 मई 1857 को अम्बाला में 5वीं और 60वीं रेजिमेंट द्वारा शस्त्र उठाने की रिपोर्ट, 31 अक्टूबर 1857 को झज्जर के किले में पाए गए खजाने की रिपोर्ट आखरी मुगल बादशाह बहादुशाह जफर के गहनों की सूची आदि से संबंधित एतिहासिक दस्तावेजों को दर्शाया जाएगा।