पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 सुपर सिंगर 10 सुपर डांसर चयनित

10 सुपर सिंगर 10 सुपर डांसर चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | मल्टीआर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र ने हरियाणा के सभी जिलों में आयोजित सुपर सिंगर सुपर डांसर की खोज कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अम्बाला सिटी के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर अम्बाला म्यूजिकल ग्रुप के नवीन गुलाटी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे लगभग 100 कलाकारों ने भाग लिया जिसमे से 10 सिंगर 10 डांसरों को चयनित किया गया। निर्णायक मंडल में मानिक दीप मसीह तरूण जोशी थे। मैक उपाध्यक्ष चंद्र शर्मा ने विजेता रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।