- Hindi News
- छात्रों को नाटकों में रोल निभाने की ट्रेनिंग दी
छात्रों को नाटकों में रोल निभाने की ट्रेनिंग दी
अम्बाला | आर्यगर्ल्स काॅलेज कैंट में बुधवार को एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों को नुक्कड़ नाटक में डॉयलाग स्टेज पर शब्दों के साथ-साथ चेहरे के हाव-भाव मिलाने की ट्रेनिंग दी गई। चुने हुए छात्रों के लिए आगे भी सात दिनों की वर्कशाप से अभिनय के बारे में जानकारी दी जाएगी। वर्कशाप का आयोजन वुमेन सेल की डॉ. ज्योति चंद्रा रेखा वासु ने किया। नाटक कला सिखाने का कार्य भारत सोपोरी उनके साथियों की मदद से किया गया।