पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्हैया के जयकारों से गूंजा सभागार

कन्हैया के जयकारों से गूंजा सभागार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |अनाज मंडी में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक चेतन शर्मा ने कृष्ण कन्हैया के जन्म से जुड़ी रोचक घटनाओं काे बेहद भावपूर्ण तरीके से व्यक्त कर श्रद्धालुओं को भाव विभाेर कर दिया। कंस की नजरों से बचाकर कन्हैया को नंद के घर ले जाने तक की कथा को इतने सुंदर तरीके से बयां किया गया मानो सारे दृश्य संगत के सामने ही घट रहे हों। बीच-बीच में कृष्ण कन्हैया के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। जब कन्हैया को टोकरी में बिठाए वासुदेव नंद जा रहे थे तो सभी देवता उनकी प्रार्थना करने लगे। इस दृश्य को भी शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। स्त्री सत्संग कीर्तन मंडली द्वारा आयोजित भगवत कथा में श्रद्धालुओं को उत्साह देखने लायक था। कथा वाचक चेतन शर्मा ने बताया कि भगवत कथा का रस ही कुछ ऐसा है, जिसे जितनी बार सुना जाए उतनी बार ही आनंद आएगा। गुरुवार को कथा का समापन होगा। इसके बाद 20 सितंबर को भंडारा और हवन होगा।

श्रद्धालुओं को कथा सुनाते चेतन शर्मा।