पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद भागवत कथा में सुनाई गई भगवान के 24 अवतारों की कथा

श्रीमद भागवत कथा में सुनाई गई भगवान के 24 अवतारों की कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |हरिनाम संकीर्तन मंडली एवं राधा माधव परिवार के संयुक्त सहयोग से महेश नगर में सुधार सभा धर्मशाला में चल रही कथा के दूसरे दिन विकास चंद्र शास्त्री ने हरिनाम की जीवन में उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि कलयुग में हरिनाम ही भव से पार उतारने वाली नौका है। शास्त्री ने कहा कि जीवों में ईश्वर के प्रति अपार प्रेम विश्वास होना चाहिए। चूंकि भक्ति की पहली सीढ़ी प्रेम विश्वास ही है। प्रेम वश ही भगवान भक्त के घर खिचड़ी केले के छिलके तक खा सकते हैं। मौके पर उन्होंने भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं में भक्ति रस भर दिया। मौके पर संस्था प्रधान मोहिंद्र सेठी,पंडित तरसेम शर्मा, सुमन लता, शशि बाला सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

महेश नगर में सुधार सभा धर्मशाला में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते विकास चंद्र शास्त्री।