- Hindi News
- देश को एकसूत्र में बांधती है हिंदी : रंजन
देश को एकसूत्र में बांधती है हिंदी : रंजन
सिटीकेदेव समाज कॉलेज में बुधवार काे हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग महिला प्रकोष्ठ की ओर से काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डाॅ. टी. डी. रंजन ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एक सूत्र में बांधने वाली एकमात्र भाषा हिन्दी हैं जो हमारे संस्कारों का ज्ञान देती हैं। कॉलेज की छात्राओं सोनिया,निशा, मनप्रीत, जसविन्द्र, काजोल ने हिन्दी भाषा के चिन्तन महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविताओं से सबका मन जीत लिया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य नीरू मेहता ने अपने शब्दों में हिंदी को एक वैज्ञानिक भाषा का दर्जा दिया।
देव समाज कॉलेज में उपिस्थत श्रोतागण एवं भाषण स्पर्धा में बोलती छात्रा।