- Hindi News
- कोच, कोचिंग, खुले आसमान के नीचे कसरत कर रहे योगा खिलाड़ी
कोच, कोचिंग, खुले आसमान के नीचे कसरत कर रहे योगा खिलाड़ी
बेचारेयोगाखिलाड़ी। इनके पास कोच है, ही अभ्यास करने के लिए स्थान। एक दिन बाद ही इन खिलाडि़यों को अपना दमखम दिखाना है। रिहर्सल के लिए इन खिलाड़ियों को स्टेडियम में कुश्ती हाल दिया गया था।
मगर अब अफसरों ने उसे भी खली करवा लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए अब खिलाड़ी इंदिरा पार्क में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का आरोप है प्रतियोगिता के शुरू होने के 2 दिन पहले ही उन्हें सूचना दी गई। इस वजह से वे अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। फिर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे कसरत कर रहे हैं।
कोचतक की सुविधा नहीं: हैरतकी बात है कि खेल विभाग अम्बाला में योगा की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। वीरवार से प्रतियोगिता का आगाज होगा। मगर अभी तक यहां योगा के कोच तक की सुविधा नहीं है। खिलाड़ी बिना कोच के ही अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि लंबे समय यहां योगा की कोचिंग नहीं मिल पा रही। कई बार खेल अफसरों से योग कोच की मांग की गई। मगर किसी ने उनकी मांग पर गौर नहीं किया। प्रतियोगिता के लिए भी दूसरे जिले से कोच बुलाए गए हैं।
अव्यवस्थाओंकी वजह से तैयारी प्रभावित: योगकी ओर अफसरों का ध्यान नहीं है। इसी वजह से खिलाड़ियों को खुले आसमान के नीचे ही अभयास करना पड़ रहा है। आल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में पोजिशन पाने वाले दीपक, रमन, पूजा, निखिल, सोनिया, दीपिका ने बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते उनकी तैयारी नहीं हो पा रही। 18 सितंबर से प्रतियोगिता होने वाली है लेकिन उन्हें 16 सितंबर को विभाग की तरफ से सूचना दी गई है। यह प्रतियोगिता 8 से 12, 12 से 15, 15 से 19, 19 से 25 आयुवर्ग के लड़के लड़कियां इसमें हिस्सेदारी करेंगी।
स्टेडियम से निकाले जाने के वाद इंदिरा पार्क में प्रैक्टीस करते हुए योगा खिलाड़ी।
^कुश्ती खिलाड़ियों के जाने की वजह से हमें योगा खिलाड़ियों से कहीं ओर अभ्यास करने की बात कही है। इसके लिए हम भी मजबूर हैं। मुझे यह मालूम नहीं कि खिलाड़ी कहां तैयारी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि काफी खिलाड़ी आयोजित होने जा रही प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। यह भी सच है कि पिछले कुछ महीने से हमारे पास योग का कोई कोच नहीं है। खिलाड़ी अपने स्तर पर ही कोचिंग ले रहे हैं। कोशिश यही हो रही है कि जल्द ही कोच की सुविधा खिलाड़ियों को मिल सके। सचदेवसिंह राणा, जिलाखेल विभ