- Hindi News
- गांव शहरों में हुआ समान विकास: शक्ति शर्मा
गांव शहरों में हुआ समान विकास: शक्ति शर्मा
अम्बाला सिटी | हरियाणाजनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की धर्मप|ी शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि गरीबों असहाय लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और गरीबों को उनका हक भी दिलवाया। गांवों में शहरों की तरह विकास हुआ, यह विनोद शर्मा के प्रयासों का नतीजा है कि गांवों में सड़कें भी शहरों की तरह पक्की हैं। वह मानते हैं कि जितने विकास की जरूरत थी, सरकार की दोहरी नीतियों के कारण नहीं हो पाई। शक्तिरानी शर्मा गांव बलाना में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थी, वहीं इस दौरान शक्तिरानी शर्मा गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और गैस सिलेंडर के चुनाव निशान का बटन दबाकर विनोद शर्मा को विजयी बनाने का आग्रह किया।
सिटी में जनसंपर्क के दौरान बलाना में गांव की महिलाओं के साथ खाना खातीं शक्ति रानी शर्मा।