मतदाता जागरुकता विषयों पर जानकारी दी
शहजादपुर| नेहरूयुवा केन्द्र अम्बाला द्वारा युवती विकास मण्डल मघ्घरपुरा के सहयोग से गांव मघ्घरपुरा में थीम बेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों को मतदाता जागरुकता विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र प्रतिनिधि शशि बाला ने की। गांव की गणमान्य महिला इंदू बाला मुख्य तौर पर उपस्थित रही। मतदाता जागरुकता पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित कुमारी रेखा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए तथा मत के प्रयोग से स्वच्छ छवि के नेता को जिताकर राष्ट्र विकास में अपना योगदान देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण विषय पर युवा समाजसेवी तरुण कौशल हरियोली ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। लड़कियों को गर्भ में मारकर उन्हें अच्छी शिक्षा दें ताकि वे परिवार, गांव, समाज राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा के महत्व के बारे में सरस्वती स्कूल के अध्यापक विशाल ने ग्रामीणों को उच्च शिक्षा अवगत करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवती मंडल प्रधान रितू रानी, एनवाईसी रजविंद्र पटवी, सेवा दास शहजादपुर, रजविन्द्र टमनौली, अंजलि,भावना, नीरज कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।