- Hindi News
- जीएमएन कॉलेज वूमन सेल प्रभु प्रेम पुरम वासियों ने लगाए 350 पौधे
जीएमएन कॉलेज वूमन सेल प्रभु प्रेम पुरम वासियों ने लगाए 350 पौधे
अम्बाला| एकपेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत बुधवार को दैनिक भास्कर टीम ने गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 50 पौधे रोपित कराए। इसके साथ टीम ने प्रभु प्रेम पुरम रोड पर कॉलोनी वासियों के सहयोग से रोड के किनारे भी 300 पौधे रोपित कराए। इससे पहले सुबह के सत्र में भास्कर की टीम जीएमएन कॉलेज में पहुंची। कॉलेज में वूमन सैल के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा पौधे रोपित कराते हुए प्रिंसिपल आरपी सिंह वूमन सेल की प्रधान अंजू जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में पेड़ों की महत्ता से अवगत कराया। कॉलेज प्रबंधक समिति प्रिंसिपल ने भास्कर की इस मुहिम के तहत कॉलेज को जोड़ने पर भास्कर टीम का आभार व्यक्त किया। इसके बाद टीम ने प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी में कुसुम शर्मा, रीना छाबड़ा, निर्मला सहित दर्जनों महिलाओं के सहयोग से यहां भी पौधे रोपित कराए। अभी तक कॉलोनी में टीम द्वारा 500 पौधे रोपित कराए जा चुके हैं।