- Hindi News
- दुकानदार ने तोड़ा पड़ोसी की दुकान का शीशा
दुकानदार ने तोड़ा पड़ोसी की दुकान का शीशा
अम्बाला| गांधीमार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का कारोबार करने वाले रवि ने पड़ोसी दुकानदार पर उसकी दुकान पर हमला और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। रवि ने बताया कि उसकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। पड़ोसी दुकानदार ने बाइक वहां से हटाने को कहा। वह गाली-गलौज करने लगा। उसने मना किया तो वह अपनी दुकान से लोहे की रॉड ले अाया और उस पर हमला कर दिया। रवि का हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। इसके बाद उसने दुकान में तोड़फोड़ की। पड़ोसी दुकानदार अपनी एक रिश्तेदार महिला जज की धौंस दिखाकर आसपास के लोगों पर रौब मारता है दबाव बनाने का प्रयास करता है। दुकानदार की शिकायत पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सदर थाने में बुलाया है।