- Hindi News
- संस्कृत में वैज्ञानिकता की अनंत संभावनाएं: आशुतोष
संस्कृत में वैज्ञानिकता की अनंत संभावनाएं: आशुतोष
अम्बाला| सनातनधर्म काॅलेज में बुधवार को संस्कृत एवं भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ‘वेदों में भौतिक विज्ञान’ विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेवी कॉलेज सहारनपुर के प्राचार्य डाॅ. वकुल बंसल ने की। हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डाॅ. सुधीर कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य वक्ता विशाल अग्रवाल ने वेदों में भौतिक विज्ञान विषय पर अपने विचार रखे। डाॅ. आशुतोष ने कहा कि वेदों में भौतिक विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन संस्कृत एवं भौतिक विज्ञान को एक मंच पर लाने एवं साथ काम करने की संभावनाएं तलाशना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत में वैज्ञानिकता की अनंत संभावनाएं हैं। डाॅ. वकुल बंसल ने भी प्राचीन भारतीय शास्त्रों में भौतिक विज्ञान के तत्वों का विश्लेषण किया।
कार्यक्रम में संस्कृत एवं भौतिक विज्ञान के सभी छात्रों ने कार्यक्रम में प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। डाॅ. रोशनलाल ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया।
एसडी काॅलेज में आयोजित संस्कृत गोष्ठी में बोलता आशुतोष।