पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना के हर ठिकाने और हरकत पर है आतंकियों की नजर : ब्रिगेडियर उप्पल

सेना के हर ठिकाने और हरकत पर है आतंकियों की नजर : ब्रिगेडियर उप्पल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| देशमें सेना के हर ठिकाने पर आतंकियों की नजर है। सेना की हर हरकत पर आतंकवादी नजर रखने का प्रयास करते हैं। वह देश के सैन्य ठिकानों को तबाह करके आतंक फैलाना चाहते हैं। अम्बाला भी देश के अहम सैन्य ठिकानों में से एक है। इसकी सुरक्षा पर भी कभी भी खतरा पैदा हो सकता है। रास्तों के लिए अड़ियल रवैया अपनाए कुछ लोगों की वजह से बाकी लोगों को खतरे की तलवार लटक सकती है।

अनियंत्रितनिर्माणों से बढ़ा खतरा: सबएरिया कमांडर ब्रिगेडियर आशीष उप्पल ने बताया कि सेना मुख्यालय ने माल रोड पर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार द्वारा 1843 में अम्बाला में कैंटोनमेंट स्थापित किया गया था। अकेला और भोगोलिक दृष्टि से सही अम्बाला सेना के ठिकाने के लिए बिल्कुल सटीक साबित हुआ। परंतु कुछ सालों बाद आबादी में इजाफा हुअा, लोग सेना क्षेत्र के आसपास बसने लगे। अनियोजित और सिविल प्रशासन द्वारा अनियंत्रित निर्माण होने की वजह से सेना को परेशानी आने लगी। लोग सेना क्षेत्र के बीच से होकर गुजरने लगे। आतंकवादी भी हाइटेक हो गए हैं। वह किसी भी भेष में आकर सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। ये अम्बाला के लिए खतरे की घंटी है। ब्रिगेडियर उप्पल ने कहा कि लोगों को सेना के साथ सहयोग करना चाहिए।

पत्रकार वार्ता करते सब-एरिया कमांडर नितिन उप्पल।