ग्रामीणों को वोट का महत्व बताया
अम्बाला| जिलेमें चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत आज अम्बाला की एसडीएम एवं अम्बाला विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. प्रियंका सोनी की देखरेख में गांव बलाना और चौड़मस्तपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमोंं में ग्राम सचिव रोहित कुमार, अजित सिंह और खंड प्रचार कार्यकर्ता देवराज शर्मा ने अनुरोध किया कि वोट के अधिकार की बदौलत हम मर्जी की सरकार को बना सकते हैं।