पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतोष के खिलाफ \"असंतोष\', टिकट के बाद मुलाना सिटी में बिखरी भाजपा

संतोष के खिलाफ \"असंतोष\', टिकट के बाद मुलाना-सिटी में बिखरी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्ज्वल शर्मा | अम्बाला सिटी

भाजपाटिकटकी दूसरी सूची जारी होने पर रविवार को मुलाना विधानसभा क्षेत्र में और अम्बाला सिटी में पार्टी में बिखराव की स्थिति पैदा हो गई है। बराड़ा में जहां तीन मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफे दिए। वहीं सिटी में टिकट मिलने से प्रदेश महासचिव जसबीर मलौर सोमवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद वह निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।

संतोष सारवान को मुलाना से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में संतोष के खिलाफ असंतोष फैल गया है। रविवार को साहा में बैठक हुई जिसमें सभी ने सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक दल के नेता अनिल विज प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने संतोष सारवान गो बैक के नारे लगाए। अध्यक्षता बराड़ा मंडल प्रधान कृष्ण राणा, साहा मंडल प्रधान जसमेर राणा मोहड़ा मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने की। बैठक में टिकट मिलने से नाराज भाजपा नेता मांगेराम पंजैल, ज्ञान चंद अधोया संजीव चौधरी एक साथ दिखाई दिए। रात को तीनों मंडल अध्यक्ष ने पद से इस्तीफे दिए। साहा में सोमवार 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी।

मना लेंगे कार्यकर्ताओं को

^टिकटका दावा करने वाले काफी होते हैं। टिकट तो एक को ही मिलनी होती है इसलिए अन्य दावेदार रुष्ट हो जाते हैं। उन्हें मना लिया जाएगा। रतनलाल कटारिया, सांसद,अम्बाला।

राजनीति के मायने

अम्बालासिटी में अगल मलौर भाजपा को छोड़ देते हैं तो पार्टी को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि नग्गल क्षेत्र में मलौर का काफी वोट बैंक है। वह इस क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। परिसीमन के बाद नग्गल क्षेत्र के कई गांवों सिटी कैंट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ गए थे। पिछले चुनाव में मलौर की धर्मप|ी अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। मुलाना में संतोष सारवान को बाहरी प्रत्याशी होने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पार्टी के वर्कर उनके आने से नाखुश हैं। अगर पार्टी वर्कर नहीं माने तो संतोष को काफी नुकसान हो सकता है।

साहा में सारवान को टिकट मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ रणनीति बनाते भाजपा कार्यकर्ता।

मलौर ने बुलाई मीटिंग

अम्बालासिटी से पार्टी की टिकट मिलने से रुष्ट प्रदेश महासचिव जसबीर मलौर भी स