- Hindi News
- निंदा सुनने वाला भी पाप का भागी : सुयशा भारती
निंदा सुनने वाला भी पाप का भागी : सुयशा भारती
अम्बाला| संसारमें निंदा करने वाला ही नहीं, बल्कि निंदा सुनने वाला भी पाप का भागी बनता है। ये बात गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुयशा भारती ने कही। वे छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में चार दिवसीय शिव कथा में बोल रहीं थीं। इस अवसर पर उनके साथ साध्वी गोपिका भारती और मीनाक्षी भारती मौजूद थीं। उन्होंने शिव कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ब्रह्मïा जी ने दक्ष को प्रजापतियों का नायक नियुक्त कर दिया ओर वे प्रजापति दक्ष बन गए। इसके बाद दक्ष के मन में अहंकार गया। उनके मन में भगवान शिव के प्रति बदले की भावना पनप रही थी। दक्ष ने भगवान शिव से बदला लेने की ठानी और इसके लिए एक यज्ञ का आयोजन कराया। इस यज्ञ में उन्होंने किन्नर, गंधर्व और देवताओं को भी आमंत्रित किया। महादेव शिव का अपमान करने के लिए तो उन्हें बुलाया गया और ही सती को सूचना दी गई। वन विहार करते हुए मां सती ने आकाश मार्ग से किन्नरों, गंधर्वों और देवताओं को प्रजापति दक्ष के राज्य की ओर जाते देखा तो मन में जिज्ञासा हुई।