- Hindi News
- सेमिनार में कैंसर रोग और बचाव की जानकारी दी
सेमिनार में कैंसर रोग और बचाव की जानकारी दी
अम्बाला| कैंसरअवेयरनैस फोरम द्वारा पुलिस उपायुक्त अम्बाला शहरी कार्यालय परिसर में कैंसर रोग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में ज्ञान सागर अस्पताल बनूढ़ के डाॅ. बरजिन्द्र सिंह, डाॅ. अर्चना, डाॅ. पूनम ने उपस्थित लोगों को कैंसर रोग के होने और इससे बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने ब्रैस्ट कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर से सम्बन्धित जानकारी भी दी और कहा कि इस रोग से बचने के लिए 21 वर्ष की लड़कियों को वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिए। महिलाओं को अपनी मैमोग्राफी करवा लेनी चाहिए। इस रोग के प्रति पूरी जानकारी हो तो भारत में भी इसके प्रतिशत को कम किया जा सकता है।