- Hindi News
- अम्बाला में सफाई कर्मियों की कमी सड़क किनारे पड़ी गंदगी के ढेर
अम्बाला में सफाई कर्मियों की कमी सड़क किनारे पड़ी गंदगी के ढेर
अम्बालाकीआबादी 6 लाख के करीब है। लेकिन इस आबादी से फैले हुए कचरे की सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 1226 है। इनमें कच्चे पक्के दोनों तरह के सफाई कर्मचारी हैं।
यदि अनुपात लगाएं तो लगभग एक दिन में 489 लोगो से फैलाए कचरे को साफ करने के लिए नगर निगम के पास एक सफाई कर्मचारी है जिसके चलते अम्बाला में कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। लोगों को अपने घर के पास कचरा उठवाने के लिए प्राइवेट सफाई कर्मचारी रखना पड़ता है। यदि कच्चे कर्मचारी पक्के होने के लिए यदि हड़ताल कर दें तो अम्बाला के सफाई कर्मचारियों की संख्या घटकर आधे से भी कम रह जाएगी। इससे तो यही पता चलता है कि अम्बाला कि सफाई में कच्चे कर्मचारियों का बड़ा योगदान है।
फाइल अधिकारियों को दी गई है
^अम्बालाके कच्चे सफाई कर्मचारियों काे पक्का करने के लिए फाइल आगे संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अम्बाला की सड़कों को साफ रखने के लिए निगम सफाई कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखता है। लेकिन कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रमेशमल, मेयरनगर निगम, अम्बाला।
कितने हैं कच्चे पक्के सफाई कर्मचारी
अम्बालाके सिटी में कच्चे सफाई कर्मचारी 502 पक्के 207 है। वहीं कैंट में कच्चे कर्मचारी 127 पक्के 390 हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अम्बाला की सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर निगम कितना चिंतित है। नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर भी निगम के अधिकारियों का रुख भी साफ नहीं है।