पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलावटखोरों से निपटने के लिए मुखबिरों की मदद लेगा विभाग

मिलावटखोरों से निपटने के लिए मुखबिरों की मदद लेगा विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेस्टिवल सीजन में मिलावट खोरों को दबोचने के लिए बनाई योजना

अम्बाला| फेस्टिवलसीजन शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं। मिलावटखोराें पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने रणनीति बनाकर सैंपलिंग शुरू कर दी है। सोमवार को विभाग की टीम ने अम्बाला सिटी, बराड़ा, साहा के कुछ स्थानों पर खाद्य पदार्थों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बेचे जाने वाली खाद्य सामग्री के साथ साथ मार्केट में बनी मिठाई की दुकानों पर चौकसी रखेगा। स्वास्थ्य विभाग फुड इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर मार्केट में मिठाई की खरीदारी ज्यादा होने लगती है। जिसके चलते अधिकतर दुकानदार मिलावट का खेल खेलने लगते है। ऐसे सीजन में बाहर से लोग खोया अन्य सामान को लाकर शहर कस्बों में सप्लाई करते हैं। सुभाष ने कहा कि विभाग की फूड टीम रुटीन में सभी जगहों का दौरा कर वहां से सैंपल भरेगी जिसेे तुरंत ही जांच के लिए लैब में भेज दिया जाएगा ताकि रिपोर्ट के अनुसार विभाग बनती अगली कार्यवाई कर सके। नवरात्रों में बिकने वाले कुट्टु के आटे पर विभाग की खासतौर से नजर रहेगी।