- Hindi News
- करधान में पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम
करधान में पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम
अम्बाला | नईराहें युवा विकास मंडल एंव खेल विभाग अम्बाला के सहयोग से करधान में पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा विकास मंडल के सभी सदस्यों ने एक एक पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। युवा विकास मंडल के प्रधान सोहन लाल ने कहा कि पौधे मनुष्य के परम मित्र हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से जीवंत सदा लोगों की सेवा करते हैं। जिला स्तरीय युवा पुरस्कार विजेता मधु ने कहा कि पौधों से हमें आॅक्सीजन मिलती है, जिससे पूरी मानव जाति की सांसें चलती हैं। इस अवसर पर मीनू रानी, सुनीता, मधु रानी, राधा, पायल, निशा, साहिल, कर्ण राज अन्य लोग मौजूद रहे।