पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता गतिविधियां चलाने की योजना बनाई

स्वच्छता गतिविधियां चलाने की योजना बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | जनेतपुरमें निर्मल भारत अभियान के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक खंड परियोजना अधिकारी गुरदेव सिंह और डीआरडीए के प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास अन्य विभागों के कर्मियों की बैठक ली। कार्यक्रम में सरपंच अमरीक सिंह, वीएलसीसी प्रधान गुरजीत कौर, सदस्य गुरमीत कौर अन्य प्रतिभागियों ने गांव में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की कार्य योजना तैयार की।