पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल कर्मचारियों ने खेली प्रतियोगिताएं

बीएसएनएल कर्मचारियों ने खेली प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसंचारनिगम द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहें हिंदी पखवाड़े का वीरवार को समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बीएसएनएल अधिकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीके उपाध्याय मुख्य महाप्रबंधक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पखवाड़े में अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रश्न मंच प्रतियोगिता, मूल हिंदी टिप्पण आलेखन, हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न मंच, बीएसएनएल पर स्लोगन एवं कविता लेखन, दैनिक टिप्पण अनुवाद, अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान मंगलवार को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में टीटीए प्रदीप कुमार ने पहला, कनि. लेखाधिकारी (स्टाफ) राजकान्ता ने दूसरा, कनि. लेखाधिकारी (टीआर) राजबाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मूल हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता में (वरिष्ठ शाखा पर्य.) राजीव दुग्गल ने पहला (कनि. दूर. अधिकारी) जरनैल सिंह, पुष्पेंन्द्र तायल ने दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न मंच में (आरएम) नरिन्दर रानी ने पहला (फोन मैकेनिक) राकेश मोहन, सुरेश ने दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएसएनएल पर स्लोगन प्रतियोगिता में (कनि. लेखाधिकारी ) शशि भंडारी ने पहला (उपमंडल अभियंता टर्म सेल) तरुण खेत्रपाल ने दूसरा (कनि. दूरसंचार अधिकारी) अनिल कुमार गाेयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दैनिक टिप्पण अनुवाद प्रतियोगिता में वरिष्ठ महाप्रबंधक ( प्रशासन एच आर) अरुण कुमार ने पहला (उपमहाप्रबंधक वित्त करनाल) रचना राम ने दूसरा, उपमहाप्रबंधक (टीआर) एसके शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में कनि. लेखाधिकारी राजबाला, राजकांता ने पहला, कनि. दूरसंचार अधिकारी गिरीश कुमार, प्रदीप कुमार टीटीए ने दूसरा, कनि. दुरसंचार अधिकारी सुधा आनन्द, नीतू बंसल वरिष्ठ टीओए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कैंट के बीएसएनएल ऑफिस में हिंदी पखवाड़े के समापन पर मौजूद अधिकारी।