बजाजा बाजार में रामलीला शुरू
रामलीला : सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष
श्रीसनातनधर्म महावीर दल द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन सीता स्वंयवर प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संजीव कौशिक ने भगवान श्रीराम चंद्र-लक्ष्मण की आरती उतारकर की। उन्होंने कहा कि इस संस्था को बनु हुए 64 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक समय में भी रामलीला का उतना ही क्रेज है, जितना पूर्व में होता था।
श्री राम नाटक क्लब के कलाकारों ने सुंदर अिभनय प्रस्तुत किया। राजा दशरथ के राज्य में किस प्रकार राक्षस मारिच सबाहु द्वारा ऋषि मुनियों को सताते थे। जिस पर तंग आकर विश्वामित्र ने राजा से कहकर रामचन्द्र-लक्ष्मण द्वारा राक्षसों का नाश किया। राजा जनक द्वारा धनुष तोड़ने पर सीता स्वयंवर रचाया था, जहां पर रावण बानासुर के संवाद और श्री रामचन्द्र द्वारा धनुष तोड़ने पर परशुराम का खफा होना के संवाद सीता द्वारा श्री रामचन्द्र जी के गले में हार डाला। इस अवसर पर संस्था के प्रधान रामकुमार धीमान, मैनेजर ओमप्रकाश आहुजा, महासचिव रोशन लाल जुनेजा, रामेश्वर शर्मा, सोमनाथ, राजपाल सहित संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
नारायणगढ़ | रामलीलामें सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार।
अम्बाला सिटी | श्रीराम लीला कमेटी द्वारा कैंट के बजाजा बाजार में बुधवार को रामलीला का शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी जीडी छिब्बर ने किया। इस मौके पर प्रधान प्रेम जग्गी, सतपाल, संजीव जिंदल, कैलाश नाथ, विनोद मित्तल, राजेंद्र ओबराय, संजय, मदन, मेजर नैन रामलील के अन्य कलाकारों ने जीडी छिब्बर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीला आंचल मंडल वृंदावन द्वारा नारद मोह की लीला का विमोचन बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। रामलीला के प्रारंभ में राम जन्म, सीता जन्म ताड़का वध का विमोचन किया जाएगा। जिसमें महेंद्र सिंह सेठी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।