पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो घायल, एक पीजीआई रेफर

सड़क हादसे में दो घायल, एक पीजीआई रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी|सड़क हादसेमें दो युवक घायल हो गए। प्रदीप कुमार निवासी प्रीत नगर ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह तथा उसका दोस्त बलदेव अपनी बाइक पर नारायणगढ़ रोड जा रहे थे। जब वीटा मिल्क प्लांट के पास पहुंचे तो सामने से रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। बाद में इसकी सूचना फोन पर उनके परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डाॅक्टरों ने बलदेव की नाजुक हालत का देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।