- Hindi News
- स्वच्छ भारत सप्ताह कार्यक्रम का डीसी ने किया शुभारंभ
स्वच्छ भारत सप्ताह कार्यक्रम का डीसी ने किया शुभारंभ
सिविलसर्जनकार्यालय अम्बाला सिटी से जिला में स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ डीसी डॉ. साकेत कुमार ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। डीसी ने कहा कि स्वच्छता केवल विशेष सप्ताह और अभियान तक सीमित रखने का विषय नहीं है बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वच्छ भारत के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दे सकता है।
2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के सभी राजकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेनों और नहरों के किनारे उगे घास की सफाई कराई जाएगी। विभिन्न खाद्य दुकानों, होटल, रेस्टाेरेंट, बेकरियों इत्यादि में स्वच्छता, विलेज सेनिटेशन डे, जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के वाटर वर्कर्स में और वाटर टैंकों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को अभियान के समापन पर सुबह 10:30 बजे पंचायत भवन में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम होगा।
सिटी के सीएमओ आफिस से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी डॉ. साकेत कुमार।