देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
अम्बाला|किसी वारदातको अंजाम देने की मंशा से घूम रहे युवक हरजिंद्र को सीआईए ने देसी कट्टे समेत धर दबोचा। एएसआई मेनपाल ने सूचना के आधार पर युवक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ग्वालमंडी के पास से जब हरजिंद्र जा रहा था तो सीआईए स्टाफ ने उसे रोक लिया। तलाशी ली गई तो उसके आस्तीन से देसी कट्टा बरामद हुआ। सीआईए युवक से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही पुलिस भी कुछ कह पाएगी।