स्टोव फटने से महिला झुलसी
स्टोवफटनेसे एक महिला झुलस हो गई। बलजीत सिंह निवासी गांव घेल रोड ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे उसकी प|ी संतोष रानी घर में बनी रसोई में स्टोव पर चावल बना रही थी। स्टोव में प्रेशर अधिक करने के लिए उसने स्टोव में पीन लगाई। बाद में जब स्टोव का प्रेशर नहीं बढ़ा तो वह स्टोव में पंप लगाने लगी।
जब वह स्टोव में पंप लगा रही थी। तभी स्टोव में ज्यादा प्रेशर बढ़ने के कारण स्टोव फट गया। स्टोव फटने से संतोष रानी आग में झुलस गई और वह जोर से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर बहार बैठे उसके पति परिवार के अन्य लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे शहर के सामान्य अस्पताल में लगाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।