बस से गिरी पिलखनी की सुमन, घायल
अम्बाला|एक निजीबस से गिरकर गांव पिलखनी की सुमन बुरी तरह घायल हो गई। सुमन को अस्पताल पहुंचाने वाले फौजी ने बताया कि मिट्ठापुर के पास सुमन ने अचानक ड्राइवर को बस रोकने को कहा। परंतु महिला बस रुकने से पहले ही उतर गई। इससेे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। फौजी ने बस से उतरकर महिला को कैंट अस्पताल लाने में मदद की। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।