- Hindi News
- डेरा ब्यास जा रहे जगाधरी के रोहित की ट्रेन से कटकर मौत
डेरा ब्यास जा रहे जगाधरी के रोहित की ट्रेन से कटकर मौत
अम्बाला | जगाधरीसे डेरा ब्यास जा रहे युवक की सहारनपुर अम्बाला रेल लाइन पर मौत हो गई। जीआरपी ने मौैके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जांच अधिकारी जीआरपी के एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि जगाधरी का रोहित घर से डेरा ब्यास जाने के लिए निकला था। वह रेल से गिर गया और पहियों के नीचे आने की वजह से बुरी तरह कट गया। देर रात हुए हादसे में पुलिस ने कार्रवाई की रोहित की मौत के बारे में उसके परिजनों को खबर दी। परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। रोहित बर्तन बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था।