पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर िवनोद शर्मा ने पूरे कर लिए प्रत्याशी

आखिर िवनोद शर्मा ने पूरे कर लिए प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा जनचेतनापार्टी (हजपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विनोद शर्मा नामांकन के आखिरी दिन किसी तरह अपने हिस्से की 25 सीटों पर प्रत्याशी जुटाने में कामयाब हो गए। उन्होंने 19 प्रत्याशियों की लिस्ट भी एक दिन पहले ही जारी की थी। अम्बाला कैंट सीट पर पार्टी ने सतीश कपूर को प्रत्याशी बनाया, जिन्हें बसपा ने विनोद शर्मा के सामने अपना प्रत्याशी बनाया था। दिलचस्प पहलू यह है कि कपूर पहले हजकां में थे। लेकिन जब हजकां और हजपा का गठबंधन हुआ और अम्बाला सिटी सीट हजपा के खाते में आती दिखी तो कपूर बसपा में चले गए। बसपा ने उन्हें प्रत्याशी भी बना दिया। ऐन मौके पर कपूर ‘हाथी’ से उतर गए तो बसपा को प्रीतपाल अंटाल को ‘महावत’ बनाना पड़ा। हजपा की तरह हजकां को अपने हिस्से के 65 प्रत्याशी जुटाने को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उसके भी दो प्रत्याशी टिकट लौटा गए।