पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन मंडली ने वीना को बना दिया विधायक

कीर्तन मंडली ने वीना को बना दिया विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिरनिर्माण के लिए वीना छिब्बर ने मोहल्ले की महिलाओं को साथ ले कीर्तन शुरू किया। उसी कीर्तन मंडली ने उन्हें विधायक बना दिया। वे तीन बार लगातार पार्षद, एक बार विधायक, 10 साल तक भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दो साल तक भाजपा महिला की राष्ट्रीय सचिव रहीं। उनका राजनीतिक सफर 1978 में शुरू हुआ।

सोहनलाल स्कूल के साथ वाली गली में अपनी जमीन पर वे मंदिर बनाना चाहती थीं। कुछ लोगों का उस पर कब्जा था। उन्होंने महिलाओं को संगठित किया। दो साल तक महिला मंडली के साथ घर-घर जाकर कीर्तन कर मंदिर के लिए चंदा एकत्र किया। उस समय के विधायक मास्टर शिव प्रसाद तत्कालीन राजस्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा के सहयोग से कब्जा हटा। शिव-दुर्गा का भव्य मंदिर बनवाया। यहीं से वह राजनीति में गईं। 2000 में वे अम्बाला शहर से विधायक चुनी गईं।