पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगना नदी में बस हादसे में घायल हंसराज ने पीजीआई में तोड़ा दम

बेगना नदी में बस हादसे में घायल हंसराज ने पीजीआई में तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. नारायणगढ़ के पास बसे बड़ागढ़ गांव से गुजरने वाली बरसाती नदी बेगना नदी में 15 सितम्बर को हरियाणा रोडवेज की एक बस गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक महिला ने बाद में उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था। उसी हादसे में घायल हुए कैंट की ज्वाला दीन की मंडी रहने वाले हंसराज पारचा ने रविवार दोपहर काे पीजीआई में दम ताेड़ दिया। उनके परिचित सुरेश त्रेहन ने बताया कि हंसराज पारचा कालेआम्ब में सेल्सटैक्स विभाग में कार्यरत थे। 15 तारीख को वह बस में नारायणगढ़ से अम्बाला रहे थे तो सूखी हुई बेगना नदी के पुल पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। रविवार शाम को हंसराज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।