पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल हादसा देखने गया तो पटरियों के बीच पड़ी मिली पिता की लाश

रेल हादसा देखने गया तो पटरियों के बीच पड़ी मिली पिता की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | गांवमोहड़ी के गुरदेव को रेलवे लाइन पर एक शव के पड़े होने की खबर मिली तो वह भी गांववालों के साथ मृतक को देखने चल दिया। परंतु उसे क्या पता था कि जिसे वह देखने जा रहा है वह उसका पिता ही होगा। गुरदेव काफी आराम से और साधारण तरीके से गांव से निकलकर मोहड़ा रेलवे स्टेशन से गुजर रही अम्बाला दिल्ली रेल लाइन पर पहुंचा।

वहां रेल ट्रैक के पास लोगों की भीड़ लगी थी। एक बुजुर्ग की कटी फटी लाश रेलवे लाइन के बीचों बीच पड़ी थी। परंतु जब गुरदेव की नजर लाश के चेहरे पर पड़ी तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।

छोटे छोटे टुकड़ों में कटी लाश उसके अपने पिता दिलेर राम की ही निकली। इसके बाद गुरदेव के साथ आए लोगों ने उसे संभाला और जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। जीआरपी ने मौके पर आकर कार्यवाही को अंजाम देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचवाया। दवाई लेकर आते वक्त हुआ हादसा: गुरदेव सिंह ने बताया कि उसका पिता दिलेर राम 75 साल के थे। वह बीमार रहा करते थे।